फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसान का अपहरण कर बीहड़ में रखा बंधक बनाकर, पुलिस ने कराया मुक्त; कोर्ट में आरोपी के न पहचान सका पीड़ित

Sat, 02 Dec 2023 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वर्ष 2011 में फिरौती मांगने के लिए किसान का अपहरण किया गया था। कोर्ट में अपह्त ने आरोपियों को पहचानने से इन्कार कर दिया। 
 
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 12 साल पहले खेत पर लगे ट्यूबवेल पर जाते समय बदमाशों ने किसान का अपहरण कर लिया। फिरौती के लिए 16 लाख रुपयों की मांग की। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने आरोपी रामबाबू, रामप्रकाश, हरिओम उर्फ छंगा, विनोद, बिजेंद्र तोमर और सतीश तोमर को गिरफ्तार कर किसान को उनके कब्जे मुक्त कराया था। अदालत में अपहृत ने आरोपियों को पहचानने से किया इन्कार कर दिया। अपर जिला जज-12 महेंद्र कुमार ने साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को बरी करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पुलिस ने खोज निकाला कुत्ता: मालकिन को देख पैरों से लिपटा जर्मन शेफर्ड, फिर जो हुआ...देखने वाले भी हुए भावुक
विज्ञापन



मामले के अनुसार थाना मनसुख पुरा में अनिल कुमार पाराशर ने थाने में तहरीर दी थी। बताया कि 22 जनवरी 2011 को शाम 6 बजे उनके पिता सत्यप्रकाश खेत पर लगे ट्यूबल पर सोने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में कुछ बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों से उनके पिता के फोन से फोन कर 16 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस पर पुलिस और पीएसी ने संयुक्त अभियान चलाकर बीहड़ से 28 जनवरी 2011 पिता को बदमाशों के कब्जे से मुक्त कराया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   कार चलाते समय रहें सावधान: सक्रिय हुए टप्पेबाज, रिटायर्ड चिकित्साधिकारी का बैग उड़ाया; ऐसे करते हैं वारदात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें