फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: रिश्तेदारी में आया था किसान, धान के खेत में मिली लाश...मौत आखिर कैसे हुई; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 20 Sep 2024 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में एक किसान की लाश धान के खेत में मिली। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां देर शाम उसकी शिनाख्त कर ली गई। 
विज्ञापन
धान के खेत में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर ग्रामीणों ने धान के खेत में एक शव पड़ा देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। शव की पहचन कन्नौज क्षेत्र के रहने वाले एक किसान के रूप में हुई। वह इलाज के गांव फतेहजंगपुर रिश्तेदारी में आए थे। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी अतुल सिंह दोपहर के समय खेत की ओर जा रहे थे। वह एक धान के खेत की ओर से गुजरे तो देखा कि एक करीब 45-50 वर्षीय शख्स का शव खेत में भरे पानी में पड़ा है। अतुल ने इसकी सूचना फोन कर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

आसपास के लाेगों से पूछताछ कर शव की पहचान के प्रयास किए लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। शाम को शव की पहचान कन्नौज के मोहल्ला कटरा निवासी सर्वेश कठेरिया के रूप में हुई। सर्वेश कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। थाना क्षेत्र के गांव फतेहजंगपुर अपनी रिश्तेदारी में इलाज के लिए आए थे। परिजन व रिश्तेदारों के आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें