विवाहिता ने बताया कि पति अपनी बुआ के घर लेकर गया था। वहां उसकी बुआ के लड़के ने उसके साथ घिनौना काम किया। शिकायत के बाद भी पति चुप रहा। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता की सहायता से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के एक गांव निवासी पिता ने अपनी विवाहिता पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात होने का मामला दर्ज कराया है। घटनास्थल जलेसर होने के कारण पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना जसराना के एक गांव में एक युवक की जलेसर निवासी बुआ का लड़का आया हुआ था। युवक अपनी पत्नी को लेकर अपनी बुआ के लड़के के साथ उसके घर गया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान बुआ के लड़के सुरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पति और अन्य लोगों को बताया, लेकिन उसकी बातों पर कोई भरोसा नहीं किया। पीड़िता अपने मायके पहुंची और अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी।
पिता ने पहले पीआरवी को सूचना दी और बाद में मक्खनपुर पुलिस को अवगत कराया। लेकिन पुलिस ने थाना जसराना भेज दिया। पीड़ित थाना जसराना पहुंचे और पुलिस को कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी। पहले तो पुलिस ने घटनास्थल जलेसर बताकर मामले को टालने का प्रयास किया बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीरो एफआईआर में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अंजिश कुमार सिंह ने कहा घटनास्थल जलेसर होने के जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।