फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लिंटर के मलबे के नीचे दबा किसान, मौत

Thu, 04 Apr 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में बृहस्पतिवार को दीवार में दरवाजा बनाते समय डाट का पुराना लिंटर गिर गया। लिंटर गिरने से मलबे में एक किसान तथा उसका भाई दब गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर के रहने वाले किसान दफेदार सिंह लोधी(40) ने पुराने मकान के पास एक प्लाॅट खरीदा था। उस प्लाॅट में जाने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह दफेदार अपने भाई रामकिशोर के साथ पुराने मकान की एक दीवार में दरवाजा बनाने के लिए दीवार को बेलचों से तोड़ रहे थे। दीवार तोड़ते समय अचानक पुराना व कमजोर हो चुका डाट का लिंटर भर-भराकर गिर गया। लिंटर गिरने से हुए मलबे में दफेदार और रामकिशोर दब गए। पास में मौजूद परिजन ने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां पहुंच गए।

परिजन ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला, तब तक दफेदार की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। रामकिशोर का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें