फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, 4500 का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के लेनगंज और बजाजा बाजार में लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। आठ लोगों के चालान काटकर 4500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण न करें अन्यथा उनके विरुद्ध एफआईआर करा दी जाएगी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार शौर्यवर्धन राठौर और सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह ने पुलिसबल के साथ शहर में लेनगंज, घंटाघर चौराहा और बजाजा बाजार पहुंचकर अतिक्रमण की स्थिति देखी। यहां अतिक्रमण करने वाले सात दुकानदारों से 500-500 और एक दुकानदार से 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि शहर में किसी प्रकार का दुकान के आगे अतिक्रमण न किया जाए। यदि अतिक्रमण बंद नहीं होता है तो संबंधितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। नायब तहसीलदार ने कहा कि यह अभियान अब जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें