फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: किसान ने परिवार संग किया आत्मदाह का प्रयास, जिलाधिकारी कार्यालय पर तैनात होमगार्ड ने बचाई जान

Wed, 31 Jan 2024 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जमीन पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा करने से आहत किसान ने मैनपुरी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने परिवार संग आत्मदाह करने की कोशिश की। वहां तैनात होमगार्ड ने डीजल की कट्टी उससे छीन ली। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और पीड़ित की शिकायत सुनी।

 
विज्ञापन
किसान ने परिवार संग किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब कलेक्ट्रेट पहुंचे एक युवक ने डीएम ऑफिस के बाहर डीजल छिड़ककर परिवार समेत आत्मदाह करने की कोशिश की। डीएम कार्यालय के बाहर मौजूद होमगार्ड की सतर्कता के चलते एक बड़ी घटना टल गई। पीड़ित जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर परेशान था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया कला निवासी अरविंद कुमार की गांव स्थित जमीन पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर रखा है। कई बार उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ ही पुलिस को भी मामले की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस से शिकायत करने पर दबंग ने उसके साथ मारपीट की। परेशान अरविंद बुधवार को दोपहर 12 के करीब कलेक्ट्रेट पहुंचा।

विज्ञापन


 डीएम ऑफिस के बाहर पहुंचकर अरविंद में साथ लाए गए डीजल को अपने ऊपर और पत्नी व बच्चों पर छिड़कना शुरू कर दिया। इसे देखकर डीएम कार्यालय के बाहर तैनात होमगार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए। अरविंद के हाथ से डीजल की कट्टी छीन ली। इससे एक बड़ी घटना टल गई। 
विज्ञापन


बाद में एसडीएम अभिषेक कुमार द्वारा कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर अरविंद कुमार को समझा कर घर भेज दिया गया। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें