आगरा में मेट्रो ट्रेन अगले साल फरवरी में ताज पूर्वी से जामा मस्जिद (संभावित मनकामेश्वर) स्टेशन तक चलेगी। छह किमी की दूरी के लिए लोगों को 20 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने संभावित किराया जारी कर दिया है। स्टेशन बढ़ने पर मेट्रो का किराया भी बढ़ेगा।
उप महाप्रबंधक ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के लिए कॉरिडोर का निर्माण दिसंबर, 2020 में शुरू हुआ था। दिसंबर, 2025 तक इसका कार्य पूरा होना है। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। ये एलिवेटेड ट्रैक होगा, इसकी दूरी 15.4 किमी है। इसमें 14 स्टेशन हैं। व्यापारी एमजी रोड से मेट्रो के लिए भूमिगत कॉरिडोर, स्टेशन बनाने की मांग कर रहे हैं। सरकार के आदेश पर ही इसमें बदलाव संभव है। ऐसा होने पर इसकी लागत करीब दोगुना बढ़ जाएगी।
एक स्टेशन तक: 10 रुपये
दो स्टेशन तक: 15 रुपये
3-6 स्टेशन तक: 20 रुपये
7-9 स्टेशन तक: 30 रुपये
10-13 स्टेशन तक: 40 रुपये
14-17 स्टेशन तक: 50 रुपये
18 या इससे अधिक स्टेशन: 60 रुपये
8380: करोड़ रुपये मेट्रो की लागत
2025: तक बन जाएंगे दोनों कॉरिडोर
29.4: किमी का है दोनों कॉरिडोर का ट्रैक
28: मेट्रो ट्रेनें चलेंगी ट्रैक पर
27: स्टेशन होंगे मेट्रो ट्रेन के
20: एलिवेटेड स्टेशन
07: भूमिगत स्टेशन