फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खोदाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से दबा मजदूर, साथियों ने निकाला, अस्पताल में भर्ती

Thu, 25 Nov 2021 10:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के कमला नगर में बुधवार को पाइप लाइन डालने के समय हादसा हो गया। खुदाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से एक मजदूर दब गया। साथी मजदूरों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
मिट्टी में दबे मजदूर को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से कमला नगर तक 1600 एमएम व्यास की पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई में मिट्टी की ढाय गिरने से मजदूर दब गया। बुधवार को जेसीबी से खोदाई के दौरान सुरक्षा के इंतजाम न करने और लापरवाही बरतने से गिरी ढाय में चार मजदूर फंस गए, जिनमें से इटावा निवासी शैलेंद्र कुमार दब गया। बाकी साथियों ने शैलेंद्र को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे के नीचे से ट्रेंचलेस तकनीक से पानी की पाइपलाइन निकालने के लिए बुधवार को जलनिगम की वर्ल्ड बैंक इकाई ने खोदाई शुरू कराई। गहरी खोदाई में प्लेट न लगाने से यहां काम कर रहे मजदूर शैलेंद्र के ऊपर मिट्टी की ढाय गिर गई। इससे चीखपुकार मच गई। 

नीचे फंसे मजदूरों ने शैलेंद्र को मिट्टी से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। जलनिगम विश्व बैंक इकाई के परियोजना प्रबंधक महेश कुमार गौतम ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मिट्टी गिर गई थी, लेकिन मजदूर सुरक्षित है और खतरे से बाहर है। ठेकेदार को सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने के साथ ही काम करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें