फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: सोशल मीडिया पर सपा प्रत्याशियों की सूची वायरल, पार्टी के नेताओं ने बताया फर्जी

Fri, 07 Jan 2022 08:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच फिरोजाबाद में सपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने से सपा नेताओं में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
सपा का झंडा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले की पांचों विधानसभाओं से सपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे प्रत्याशी की कतार में खड़े दावेदारों में खलबली मच गई। सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह प्रधान एवं पूर्व विधायक अजीम भाई ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर फर्जी सूची वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव के लेटरपैड पर लिखे थे नाम
गुरुवार रात को सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के लेटरपैड पर जिले की पांच विधानसभाओं के प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें फिरोजाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक अजीम भाई, टूंडला क्षेत्र से राकेश बाबू एडवोकेट, शिकोहाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सिरसागंज विधानसभा से विजय प्रताप यादव एवं जसराना विधानसभा से शिव प्रताप सिंह यादव का नाम लिखा था। 
सपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल होने पर सपा नेताओं में खलबली मच गई। सपा नेताओं ने इस संबंध में प्रोफेसर रामगोपाल यादव को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सूची को फर्जी बताया। साथ ही ऐसा करने वालों के खिलाफ शिकायत करने के निर्देश दिए। इस पर सपा नेताओं ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें