कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व प्रत्याशी को चुनाव में करारी हार मिली थी। बैठक में बूथ मजबूत करने की बात चल रही थी। तभी महानगर के पदाधिकारी ने कटाक्ष करते हुए प्रत्याशी के समाज से वोट नहीं मिलने और अल्पसंख्यक वोट मिलने की बात कही। जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मंच पर बैठे अन्य लोगों ने मामला शांत कराया। मामला शांत होने के बाद अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष मुवीन खान ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी में शामिल हुए लोगों को मनोनयन पत्र बांटे गए।
ये भी पढ़ें - आगरा: राजामंडी स्टेशन के घुमाव जानलेवा, प्रख्यात चिकित्सक की ट्रेन से कटकर हुई मौत के बाद उठे सवाल
सपा पिछड़ा वर्ग की जिला इकाई का विस्तार
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष संतोष पाल ने रविवार को जिला इकाई का विस्तार किया। फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में लक्ष्मन कुमार यादव को महासचिव, यशपाल सिंह कोषाध्यक्ष नामित हुए। इनके अलावा छह उपाध्यक्ष, 16 जिला सचिव और छह जिला कार्यकारिणी सदस्य नामित हुए हैं। 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी के अलावा जिलाध्यक्ष संतोष पाल ने सोवरन सिंह धनगर को बाह, राजेश गुर्जर को खेरागढ़, नेत्रपाल सिंह को फतेहपुर सीकरी, आशुतोष निषाद को फतेहाबाद, जय प्रकाश यादव को एत्मादपुर और हरेश यादव को ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए पिछड़ा वर्ग का प्रभारी बनाया है। इस दौरान प्रदेश सचिव राम गोपाल यादव ने कार्यकारिणी में शामिल लोगों को मनोनयन पत्र भेंट किए।
ये भी पढ़ें - यूपी: ताजमहल हो या फिर सिकंदरा, हो-हो बसों में मिलेगा इन स्मारकों का भी टिकट; शुरू हो रही नई व्यवस्था