फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर प्यार: शादी के 15 दिन में दुल्हन का कत्ल, पति ने पार की दरिंदगी की इंतहा; मायके वालों को न हुई खबर

Mon, 01 Jan 2024 07:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

फेसबुक पर प्यार कर शादी रचाने वाली युवती की 15 दिन में ही बेरहम पति ने हत्या कर दी। सास-ससुर ने भी साथ देते हुए लाश को जला दिया। मायके वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने मायके वालों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी है।
 
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव कटैलिया के आकाश जाटव से फेसबुक पर प्यार कर शादी रचाने वाली महिला की 30 दिसंबर की रात हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को पति के साथ सास-ससुर ने जला दिया था। इस मामले में महिला के मायके वालों का कोई पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस सोमवार को मायके वालों तक पहुंच गई। मायके वाले मंगलवार को थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि महिला का असली नाम रेखा था। उसके पिता लालाराम पासवान निवासी गांव रोसारा घाट थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर बिहार के मूल निवासी हैं, जो दिल्ली के केशवपुरम काॅलोनी थाना पीतमपुरा में रेलवे किनारे झुग्गी झोपड़ी में परिवार सहित रहते हैं। फेसबुक अकाउंट की पड़ताल कर महिला के परिजन से संपर्क हो गया है। मंगलवार सुबह तक परिजन के यहां आने की संभावना है। इसके बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। 

थाना प्रभारी ने बताया कि बिहार की पासवान जाति भी अनुसूचित जाति वर्ग से ही है। इससे लग रहा है कि महिला ने जाति को लेकर कोई विरोध नहीं जताया और इसको लेकर हत्या नहीं की गई है। हत्या की सही वजह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ सकेगी। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें