फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर का पुतला फूंक कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। गीतकार जावेद अख्तर द्वारा विवादित बयान दिए जाने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को विरोध दर्ज कराते हुए आरएसएस व विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। गीतकार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गीतकार जावेद अख्तर के एक विवादित बयान ने हिंदूवादी संगठन के लोगों को नाराज किया है। दरअसल अपने एक बयान में जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी, उक्त बयान जब लोगों के सामने आया तो आक्रोश व्याप्त हो गया। कई जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं मंगलवार को आरएसएस व विहिप की ओर से जावेद अख्तर का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। विहिप के जिला सहमंत्री आदित्य पांडेय का कहना है कि यदि गीतकार में हिम्मत हैं तो यह बात पाकिस्तान या अफगानिस्तान में कह कर देखें। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों में विहिप नगर अध्यक्ष बिजेंद्र शुक्ला, विकास त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, प्रशांत दीक्षित, विकास मिश्रा, पंकज दीक्षित, सनी पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें