फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय को लेकर सीएम योगी को लिखी चिट्ठी- पढ़कर हिल गया प्रशासन

Sun, 01 Apr 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक और गांव में शौचालय नहीं बनने पर यहां के लोगों ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी को पढ़कर प्रशासन हिल गया। हर कोई हैरान है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज के एक और गांव में शौचालय नहीं बनने पर बाशिंदों ने आत्मदाह करने का एलान किया है। महिलाओं और दिव्यांगों ने प्रशासन की अनदेखी पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़ा बताई। दिव्यांगों और महिलाओं ने 25 अप्रैल को सीएम आवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। 

जिले में खुले में शौच मुक्ति को चल रहा अभियान अब लोगों को समझ आने लगा है, मगर मिशन की अब तक जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच सका है। पिछले दिनों जैथरा ब्लॉक के सरौंठ पछाया की महिलाओं के आत्मदाह के एलान के बाद शौचालयों का निर्माण शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


अब अलीगंज ब्लॉक के गांव नगला उम्मेद के लोगों ने शौचालय नहीं बनने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। महिलाओं ने बताया कि पंचायत में अब तक एक भी शौचालय नहीं बना है। कई बार प्रधान और सचिव को कहा भी गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि खुले में शौच जाने से दिक्कत होती है। गांव में तंबाकू की फसल की कटाई के दौरान शौच जाने में शर्म आती है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर 15 अप्रैल तक शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ, तो वे 25 अप्रैल को सीएम आवास पर आत्मदाह करेंगे। 

मांग करने वालों में दिव्यांग राजीव, विपिन, नीतेश, समालुद्दीन, अमित कुमार, टीटू, प्रीति शाक्य, मीना देवी, स्नेहलता, रिंकी देवी, ऊषा शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें