फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर एजेंसी में घुसकर कर्मचारी को पीटा

Tue, 13 Feb 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर एजेंसी में घुसकर कर्मचारी को पीटा
विज्ञापन

-आरोपी है एक संगठन का जिलाध्यक्ष, कोतवाली में दी तहरीर



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के पावर हाउस रोड निवासी एक कर्मचारी को नामजद ने साथियों के साथ ट्रैक्टर एजेंसी में घुसकर पीटा। नामजद एक संगठन का जिलाध्यक्ष है। युवक के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड के पास निवास कर रहे अभय प्रताप चौहान आगरा बाईपास रोड स्थित महालक्ष्मी ट्रैक्टर्स पर नौकरी करते हैं। सोमवार को जब वह कार्यालय पर थे। तभी एक संगठन का जिलाध्यक्ष अपने कुछ साथियों के साथ एजेंसी में घुस आया। आते ही अभय को गालियां देना शुरू कर दिया। वजह पूछने पर जिलाध्यक्ष और साथियों ने जमीन पर पटक कर पीटना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर एजेंसी में कर्मचारी की पिटाई की घटना से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। अभय को नामजद लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। अभय के हाथ में फ्रैक्चर आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



वर्जन
मामला अभी संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर दी गई है तो उस पर जांच की जाएगी। सत्यता के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
अजय प्रताप चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें