फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल नहीं जमा किया तो काट दी पूरे गांव की बिजली

Tue, 23 May 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बिजली का बिल
विज्ञापन
बिजली बिल जमा न करने पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। घर-घर जाकर बिल जमा करने की अपील पर एक भी कनेक्शनधारक द्वारा बकाया अदा न करने पर विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी है। विभाग का लगभग 16 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन


मामला बरौली गुजर के पास सुल्तानपुर का है। इस गांव में बिजली आपूर्ति कबीस चौराहा सब स्टेशन से होती है। पूरे गांव में सिर्फ 48 ही कनेक्शन हैं। इन्होंने भी जब से कनेक्शन लिया है, तब से बिल जमा नहीं किया। किसी पर 40 हजार तो किसी पर 90 हजार रुपये बकाया है। इनके अलावा पूरा गांव चोरी की बिजली उपयोग कर रहा है। 

प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को विभाग ने बकाया जमा करने के लिए गांव में कैंप लगाया था। इसमें कोई नहीं आया। कर्मचारियों ने घर-घर जाकर बकाया जमा कराने व नये उपभोक्ताओं से रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया। तब भी कोई नहीं पहुंचा। बता दें कि गांव में केवल 48 कनेक्शन हैं। इन पर भी 16 लाख रुपये बकाया है। 80 घरों में कटिया कनेक्शन चल रहे हैं। 
विज्ञापन


इस पर विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी। जूनियर इंजीनियर नीतेश कुमार ने बताया कि कई बार ग्रामीणों से बकाया जमा करने और नया रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। ऐसी स्थिति में पूरे गांव की बिजली काटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें