मैनपुरी। जिला योजना समिति सदस्यों के निर्वाचन में नामांकन के बाद 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। केवल अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित दो पदों के सापेक्ष तीन नामांकन प्राप्त होने से इन्हीं दो पदों पदों पर चुनाव के हालात बन रहे हैं। आखिरी फैसला नाम वापसी की तारीख निकलने के बाद ही हो सकेगा।
मैनपुरी में जिला योजना समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए कुल 17 पद हैं। इनमें से विभिन्न वर्गों के लिए पदों को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित दो पदों को छोड़कर अन्य 15 पदों पर उतने ही नामांकन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में इन सभी 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित दो पदों के सापेक्ष कुल तीन नामांकन प्राप्त हुए हैं। इसमें अभिषेक कुमार, अमित कुमार और शुभम सिंह ने नामांकन किया है। हालांकि 31 अगस्त को नाम वापसी के बाद भी अगर तीनों नामांकन बने रहते हैं तो ही चुनाव की स्थिति पैदा होगी। तीन सितंबर को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में मतदान होगा। वहीं शुक्रवार को जांच के दौरान दो जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र जांच में निरस्त कर दिए गए थे। इनमें नीरज उर्फ राजेश खटीक और गौरव कुमार शामिल हैं।
----
वर्गवार इनका निर्विरोध निर्वाचन
अनारक्षित वर्ग-कुल पद 06
-उजागर सिंह राजपूत
-योगेंद्र प्रताप सिंह
-विमला देवी
-सारिका सिंह
-सुजान सिंह
-सुनील कुमार
----
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला-कुल पद 02
-संगीता यादव
-सपना वर्मा
----
अन्य पिछड़ा वर्ग-कुल पद 03
-जितेंद्र बाबू
-यदुवंश कुमार
-शिवम कुमार
-----
महिला वर्ग-कुल पद 03
-रेनू कुमारी
-सुमन चौहान
-विनीता शाक्य
----
अनुसूचित जाति महिला वर्ग-कुल पद 01
-नीलम देवी