राष्ट्रपति से मिलने का है कार्यक्रम
वृंदावन के चैतन्य विहार आश्रय सदन की 200 महिलाओं और कर्मचारियों के पिछले दिनों सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इसके बाद बुधवार को आई रिपोर्ट में सात महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि 27 जून को वृंदावन आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कृष्णा कुटीर दौरे में चैतन्य विहार आश्रय सदन की माताओं को भी बुलाया गया था, लेकिन संक्रमण फैलने के बाद कार्यक्रम में बदलाव होने की संभावना है।
कृष्णा कुटीर की महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव
नगला रामताल स्थित कृष्णा कुटी की माताओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि कृष्णा कुटीर में महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आने वालों के अलावा अन्य महिलाओं के लगभग 160 सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।