फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़े, पुलिस के सामने हुआ पथराव, सात आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2022 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

ढोलना क्षेत्र के गांव गढ़ी पचगईं में  मंगलवार देर शाम को दो पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। झगड़ा जमीन विवाद को लेकर हुआ था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव गढ़ी पचगईं में मंगलवार शाम को दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी कुछ ही देर में झगड़े में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। 

विज्ञापन


पुलिस ने बल प्रयोग किया तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के छह नामजद और 14 से 16 लोग अज्ञात के खिलाफ शांति भंग एवं बलवा किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों की गिरफ्तारी की है। बाकी के लिए दबिश दे रही है। 

मंगलवार शाम को गढ़ी पंचगई में गांव निवासी सोनू और दूसरे पक्ष के अजय कुमार के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। सोनू पक्ष के बबलू, अंशुल पंडित और सात से आठ अज्ञात लोग मौके पर आ गए। दूसरी पक्ष से अजय, उपेंद्र, मिथुन व अन्य लोग एकत्रित हो गए। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे से गाली गलौज करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने हुआ पथराव 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी नहीं माना। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग उन्हें खदेड़ा। आरोपी मौका पाकर घरों की छतों से होकर भाग गए। पुलिस ने एक पक्ष से सोनू, बबलू व अंशुल पंडित और सात से आठ अज्ञात लोग और दूसरे पक्ष से अजय, उपेंद्र, मिथुन और सात से आठ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दोहरे ने कहा कि दोनों ही पक्षों के खिलाफ शांति भंग और बलवा किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। दोनों ही पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के पुलिस दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें