फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: ताजनगरी में आठ लाख लोग करेंगे योग, डीएम ने विभागों को बांटा लक्ष्य

Thu, 16 Jun 2022 12:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिले में आठ लाख लोगों को योग दिवस पर शामिल करने का लक्ष्य है। 150 से अधिक स्थानों पर लोग योग करेंगे। 
विज्ञापन
150 से अधिक स्थानों पर योग करेंगे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को ताजनगरी में सुबह योग से होगी। पर्यटक स्थल, स्मारक, पार्क व अन्य खुले स्थानों पर करीब आठ लाख लोग योग करेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने वर्चुअल बैठक कर योग दिवस के लिए विभागों को लक्ष्य बांटा है। समन्वय के लिए मजिस्ट्रेट, एसडीएम, एडीएम व अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन

 
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि फतेहपुरसीकरी, आगरा किला, एत्माद्दौला व अन्य पर्यटक स्थलों पर भव्य आयोजन होगा। विभागों के अलावा एनजीओ, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाएं भाग लेंगी। योग दिवस के लिए बुधवार से ही योगभ्यास, संगोष्ठियां, कार्यशालाएं व जन जागरुकता अभियान शुरू होगा। मुख्य योग शिविर ग्राम पंचायत स्तर से विकास खंड, तहसील व जिला स्तर पर होंगे। योग अभ्यास की सामूहिक एवं व्यक्तिगत सूचना आयुष कवच एप पर अपलोड की जाएगी। 

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जुगल किशोर राना ने बताया कि जिले में आठ लाख लोगों को योग दिवस पर शामिल करने का लक्ष्य है। 150 से अधिक स्थानों पर लोग योग करेंगे। फतेहपुर सीकरी में समन्वय के लिए एडीएम वित्त, एसडीएम किरावली व बीएसए रहेंगे। एकलव्य स्टेडियम में योगाभ्यास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है विभागों का लक्ष्य

- बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा: तीन लाख
- पंचायतराज विभाग: 1.50 लाख
- वन विभाग: 1 लाख
- एनजीओ व अन्य संस्थाएं: 2 लाख
- अन्य विभागों के लिए: 50 हजार 

सांसद ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मंगलवार से योगाभ्यास शुरू हो गया। एकलव्य स्टेडियम में फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने उद्घाटन किया। फिर खिलाड़ियों के साथ योग के आसान किए। सांसद ने कहा कि निरोगी रहने के लिए योग सबसे बड़ा उपाय है। पूरी दुनिया आज योग के प्रति आकर्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें