फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को आईएएस बनाने के लिए जुटे हैं प्रवक्ता, निशुल्क दे रहे शिक्षा, पढ़िए पूरी खबर

Mon, 18 Nov 2019 01:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जीआईसी में आईएएस की क्लास लेते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), शाहगंज  के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता डॉ. संजीव कुमार ने ठाना है कि विद्यालय के कई छात्रों को आईएएस बनाना है। इस संकल्प के साथ उनको अभियान शुरू कर दिया है। रोजाना सुबह डेढ़ घंटे चयनित छात्रों को सिविल सर्विसेज की तैयारी करा रहे हैं।
विज्ञापन


 डॉ. संजीव कुमार ने सिविल सर्विसेज की तैयारी के इच्छुक कक्षा 11 के विद्यार्थियों के 15 छात्रों का परीक्षा के माध्यम से चयन किया है। इनको जीआईसी में सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक पढ़ाते हैं।

डॉ. संजीव कुमार ने इलाहाबाद में लंबे समय तक सिविल सर्विसेज की तैयारी की है। अभी उन्होंने विद्यार्थियों को इतिहास पढ़ाना शुरू किया है। आगे भूगोल व अर्थशास्त्र भी पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीआईसी, झांसी में अध्यापन के दौरान एक विद्यार्थी को अलग से पढ़ाया था, उसने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। मन में विश्वास जागा है कि वह कई विद्यार्थियों को सफल बना सकते हैं।

इसी मकसद से नवंबर के पहले सप्ताह में विद्यार्थियों को बढ़ाना शुरू किया। डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि कक्षा 11 में विद्यार्थी तय कर लेते हैं, उन्हें क्या करना है। दूसरे विद्यार्थी दो वर्ष साथ रहेंगे, उनको परीक्षा के लिए काफी हद तक तैयार किया जा सकता है। उन्हें एक प्लेटफार्म मिल जाएगा तो आगे अच्छा करके दिखाएंगे। 

प्रधानाचार्य से मांगी मदद
डॉ. संजीव कुमार ने जीआईसी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह से पुस्तकालय में सिविल परीक्षा की तैयारी में उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उम्मीद है जल्द किताबें आ जाएंगी। कंप्यूटर लैब का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है, जिससे बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से पढ़ाया जा सके।

बाहर से बुलाए जाएंगे विशेषज्ञ
आगरा। डॉ. संजीव कुमार यादव का कहना है कि छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए बाहर से भी विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे। जीआईसी में पढ़े छात्र जो आज अच्छे पदों पर हैं, उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा।
 
विज्ञापन

तैयारी करने वाले छात्रों के नोट्स जुटाए जा रहे
छात्र-छात्राओं की तैयारी कराने के लिए इलाहाबाद में तैयारी कर रहे कुछ जानने वालों के विभिन्न विषयों के नोट्स मांगे गए हैं। इसकी फोटो कॉपी कराकर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी।

शिक्षक की ओर से सराहनीय कदम उठाया गया है। बाकी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों को मदद देनी चाहिए। मैं खुद भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करुंगा। उनको समय प्रबंधन और तनाव प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। - डॉ. मुकेश अग्रवाल, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें