ये भी पढ़ें: यहां खुलेआम होता है जुआ-सट्टा, छलकते हैं जाम, कार्रवाई कीजिए कप्तान साहब, परेशान है अवाम
पति की हो चुकी मौत प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की पहली शादी कन्नौज में ही हुई थी। उसके पहले पति की मौत करीब पांच साल पहले हो चुकी है। उसके दो संतान भी हैं। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
-सीतराम सरोज, थाना प्रभारी, मिरहची
वहीं कासगंज जनपद में एक नाबिलग की शादी करने का भी मामला सामने आया जिसमें पिता के खिलाफ मां ने पुलिस को तहरीर दी है। कासगंज में सिकंदरपुर वैश्य के क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी उससे दोगुनी उम्र के युवक से कर दी। पिता का अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर देना मां को मंजूर नहीं था। मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।