फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी गड़बड़ी: मृतक शिक्षकों की भी परीक्षा में लगा दी ड्यूटी, मातृत्व अवकाश पर चल रहीं शिक्षिकाओं भी नहीं बख्शा

Wed, 23 Mar 2022 09:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में इस बार परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से लगा दी गई है। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं को ध्यान में नहीं रखा गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा में परिषदीय बेसिक स्कूलों और माध्यमिक विद्यालयों के मृत शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा मातृत्व अवकाश व बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर चल रहीं शिक्षिकाओं भी ड्यूटी लगाई गई है।  

विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित के मुताबिक सैंया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय, रघुपुरा में शिक्षक रहे मुकेश कुमार सोलंकी की मृत्यु हो चुकी है, इनकी ड्यूटी डॉ. कर्ण सिंह इंटर कॉलेज, रहलई में लगी है। प्राथमिक विद्यालय मोतियापुरा की ललिता की भी मृत्यु हो चुकी है, इनकी ड्यूटी किसान इंटर कॉलेज में लगाई गई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर के हेमंत कुमार की भी मृत्यु हो चुकी है, इनकी ड्यूटी श्रीमाता वैष्णो देवी इंटर कॉलेज में लगाई गई है। 

बीएसए का कहना है कि सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध सूची से बोर्ड स्तर से ड्यूटी लगाई गई है, गड़बड़ी हुई है। मातृत्व अवकाश पर चल रही शिक्षिकाओं की ड्यूटी नहीं लगनी है। बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर चल रहीं शिक्षिकाओं को विशेष परिस्थिति में बुलाया जा सकता है, उसके बदले में और अवकाश स्वीकृत कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ड्यूटी में संशोधन नहीं किया तो संगठन आंदोलन करेगा
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में इस बार परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से लगा दी गई है। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं को ध्यान में नहीं रखा गया। मृतक शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जो शिक्षिकाएं मातृत्व अवकाश और बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर चल रहीं शिक्षिकाओं की भी ड्यूटी लगी है। ड्यूटी में संशोधन नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें