फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा का सरेराह खींचा दुपट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक छात्रा शुक्रवार को कोचिंग से लौट रही थी। तभी एक शोहदे ने सरेराह दुपट्टा खींच लिया। छात्रा के भाई ने जब इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई की। इतना करने के बाद आरोपियों ने घर में घुस कर छात्रा के चाचा और बाबा को पीटा। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक छात्रा अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी। तभी किला बजरिया के पास युवक शिवम ने रास्ता रोक लिया और अश्लील फब्तियां कसने लगा। छात्रा जब आगे बढ़ी तो शोहदे ने सरेराह उसका दुपट्टा खींच लिया। साथ चल रहे भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई कर दी।
छात्रा ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। इसके कुछ देर बाद आरोपी शिवम, अमन व एक अन्य साथी घर में घुस आए और छात्रा के बाबा और चाचा को पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि इस घटना के बाद वह बेहद डरी हुई है। उसे बाहर निकलने में डर लग रहा है। शोहदा कहीं उसके साथ फिर से कोई हरकत न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें