आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक निवासी हाकिम सिंह ने बताया कि उनकी नातिन की शादी थी। 20 फरवरी को उन्होंने इंडियन बैंक की आवास विकास कार्यालय स्थित शाखा से डेढ़ लाख रुपए निकाले थे, जिसमें 500 के नोटों की 50 हजार की एक गड्डी में ये नोट निकले। दूसरी दो गड्डियों में सभी नोट असली थे।
उन्होंने बताया कि एक गड्डी में चूरन चटनी की दुकानों पर मिलने वाले छह नकली नोट निकले हैं। इन नोटों पर भारतीय रिजर्व बैंक की जगह मनोरंजन बैंक अंकित है। पीड़ित हाकिम का कहना है कि वह 2012 में आवास विकास परिषद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिषद कार्यालय की शाखा में ही बैंक कर्मचारियों के पेंशन व वेतन खाते हैं।
ये भी पढ़ें - पुलिस का दे दना दन वीडियो वायरल: वृंदावन में परिक्रमा कर रहे दो श्रद्धालुओं को पीटा, एक हुआ बेहोश तो उड़े होश
उन्होंने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। उन्होंने कहा हमने मशीन से गिन कर नोट दिए थे। पीड़ित का कहना है कि आवास विकास परिषद व बैंक के मुख्यालय में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।