फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: 3997 इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को वापस होंगे पंजीकरण शुल्क, शासनादेश आया

Sat, 04 Mar 2023 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। 3997 इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों का पंजीकरण शुल्क  वापस होगा। आरटीओ ने इन वाहनों की सूची बना ली है।
 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर पंजीकरण और टैक्स की छूट से आगरा में 3997 वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। इन्हें शुल्क वापस किया जाएगा। इसके लिए इनके खाता संख्या की जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन


सरकार ने 14 अक्तूबर 2022 से 13 दिसंबर 2025 तक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदकर पंजीकरण कराने वालों के लिए ये सुविधा दी है। इसमें बीते 14 अक्तूबर से अब तक पंजीकृत वाहनों का शुल्क भी वापस किया जाएगा। आरटीओ के यहां अब तक 11340 ईवी पंजीकृत हैं। इसमें से दिसंबर से अब तक 3997 वाहन हैं। इसमें 437 ई-रिक्शा, 30 कार और बाकी के दोपहिया वाहन हैं।

आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद 14 अक्तूबर 2022 से अब तक पंजीकृत वाहनों की सूची तैयार करवा रहे हैं। इसमें पंजीकरण शुल्क और टैक्स वापस करने के लिए खाता संख्या लेकर उसमें धनराशि भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला

 

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली और अन्य राज्यों की तरह होंगे वाहनों के रेट

अभी तक दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क और रोड टैक्स को ईवी वाहनों के लिए मुक्त कर रखा था, जिससे ऑन रोड दोपहिया वाहनों की कीमत में 20 हजार रुपये तक और कारों की कीमत में एक लाख रुपये तक का अंतर आ रहा था। अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पंजीकरण का यह अंतर खत्म हो जाएगा। दिल्ली में एक ब्रांड का दोपहिया बैटरी स्कूटर जहां एक लाख रुपये में मिल रहा था, वह अब तक आगरा में 1.30 लाख रुपये का था। अब दोनों राज्यों में रेट एक समान हो जाएंगे। दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्यों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली और उत्तराखंड से ही ईवी वाहन खरीद रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें