फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बाह के धनियापुरा में उफनाया तालाब, देहरी तक जलभराव

विज्ञापन
बारिश से उफना धनियांपुरा का तालाब: घरों की देहरी तक भरा है गंदा पानी, बच्चों की जान को खतरा, अब तक मा - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
बाह। बारिश में उफनाए धनियापुरा गांव के तालाब का पानी घरों की देहरी तक भर गया है। मंगलवार को तालाब में मां बेटी गिर गए थे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तालाब से पानी की निकासी के लिए एसडीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उफनाए तालाब में शीला अपनी बेटी अनीता के साथ गिर गई थी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें निकाला। देवी चरन की भैंस तालाब में फंस गई। इससे पहले राजेश का बेटा केशव, बंटू का पुत्र लवकुश, चरन सिंह का बेटा सचिन भी तालाब के पानी में गिर गए थे उन्हें भी बहुत मुश्किल से ग्रामीणों ने बचाया था।
तालाब से पानी की निकासी के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम अब्दुल बासित से गुहार लगाई है। गुहार लगाने वालों में आनंद बिहारी, काली चरन, सुरेश , उदय सिंह, अमर सिंह, राजेश, दिलीप, रामदास, विद्याराम, राम किशन, सुनील, मोहर सिंह, विकास, ममता, सीमा, सुशीला, सावित्री, पुष्पा, पूजा, लक्ष्मी, राखी, गंगा देवी, ज्योति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें