फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन में बुखार से किशोर की मौत

विज्ञापन
आगरा। बुखार से मृत दीपक उर्फ साहिल का फाइल फोटो - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
बरहन। क्षेत्र के गांव सराय जयराम में सोमवार की रात बुखार से 13 वर्षीय दीपक उर्फ साहिल की मौत हो गई। वह पांच दिनों से बीमार था। स्थानीय एक चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक इलाज करने वाले डॉक्टर ने प्लेटलेट्स कम होना बताया था।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार दीपक पुत्र विल्सन को बृहस्पतिवार को बुखार आ गया था। शुक्रवार को दस्त और उल्टी होने लगा था। तब स्थानीय चिकित्सक से दवा कराई गई थी। सोमवार सुबह ज्यादा तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे आगरा लेकर गए। बताया कि कई निजी अस्पताल में दिखाया गया। पर, कहीं भी भर्ती नहीं किया गया। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दीपक की मौत हो गई।
इससे पहले 14 सितंबर को गांव के दीपक (12) की भी बुखार से मौत हुई थी। आठ दिन में दो मौते से गांववाले परेशान हैं। ग्राम प्रधान मुकेश यादव ने बताया कि मंगलवार को गांव में खंड विकास अधिकारी एत्मादपुर विकल कुमार यादव, एडीओ पंचायत शैलेंद्र सोलंकी आए थे। गांव में सफाई और कीटनाशक के छिड़काव के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें