फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप ने डंसा तो शराबी युवक ने उसे दांतों से चबा डाला, कर दिए कई टुकड़े

Tue, 30 Jul 2019 09:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में सांप को चबाने वाला युवक - फोटो : ANI
विज्ञापन

एटा जिले के एक गांव में हैरतअंगेज मामला सामने आया। यहां एक युवक को सांप ने डस लिया तो उसने भी गुस्से में आकर दांतों से काटकर उसके चार टुकड़े कर दिए। यह देख आसपास के लोग हैरत में पड़ गए। वहीं सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली निवासी राजकुमार पुत्र बाबूराम रविवार शाम को अपने घर पर था। देर शाम शराब पीने के बाद वह घर के बाहर आया। वहां यहां खड़ा ही था कि उसे एक सांप ने काट लिया। राजकुमार ने जैसे ही देखा कि उसे सांप ने काटा है।

वो सांप को पकड़ने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे रोका लेकिन, उसने सांप को पकड़ लिया। इसके बाद दांतों से सांप के एक-एक कर चार टुकड़े कर दिए। यह सब देख जहां राजकुमार की मां और आसपास के लोग भी भौचक्के रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सांप के डसने और सांप के चार टुकड़े करने के बाद राजकुमार बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 

उधर सांप के मर जाने के बाद लोगों ने सावन माह के चलते उसे उठाकर ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया। राजकुमार की मां ने बताया कि बेटे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, उसने शराब के नशे में होकर ऐसा कर दिया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें