फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह की शिवरात्रि आजः इस तरह करें भगवान शिव की आराधना, दूर होंगे सारे कष्ट

Tue, 30 Jul 2019 09:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भगवान शिव
विज्ञापन
सावन माह की आज शिवरात्रि है। शिवरात्रि पर विधिविधान से की गई पूजा अर्चना से भगवान शिव प्रसन्न होकर शीघ्र ही मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। 
विज्ञापन

विजय नगर निवासी ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय के अनुसार मंगलवार को सावन माह की शिवरात्रि है।

महाशिवपुराण में शिवरात्रि का विशेष महत्व बताया है, जिसमें कहा गया है कि सावन माह की शिवरात्रि को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय एवं नंदी के साथ पृथ्वी पर विराजमान होते हैं। इस दिन जो भक्त विधिवत साधना करते हैं तो उनके सभी कष्ट दूर होने के साथ साथ मनोकामना भी पूर्ण होती है। 

महामृत्युजय मंत्र का करें जाम 
शिवरात्रि के दिन शिवभक्तों को महामृत्युंजय मंत्र का जाम करें। इससे भोलेनाथ भक्तों की रक्षा करते हैं। भोले नाथ पालन पोषण भी करते हैं। इतना ही नहीं वह सूक्ष्म तत्व के रूप में योगियों और साधकों एवं जीवात्माओं में विराजमान भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें पूजा 
सांसारिक कष्टों से दूर होने के लिए भगवान शिव को गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें। बेलपत्र, चंदन, पुष्प माला, धूप दीप, नैवेध से पूजन करें। ऊं नम: शिवाय, ऊं नमों भगवते रूद्राय मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें