फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दवा कारोबारी के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 'नीट' की कर रहा था तैयारी

Sat, 04 Sep 2021 07:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में दवा कारोबारी के इकलौते बेटे ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। वह दो वर्ष से नीट की तैयारी कर रहा था। परिजनों से जानकारी के मुताबिक परीक्षा नजदीक आने से वह तनाव था। आशंका है कि उसने तनाव के चलते आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
आर्यन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमलानगर में दवा कारोबारी धीरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे आर्यन (19) ने शुक्रवार शाम को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आर्यन नीट की तैयारी कर रहा था। 12 सितंबर को परीक्षा होने वाली थी। इसको लेकर तनाव में चल रहा था। आशंका है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन


कमलानगर के ए ब्लॉक निवासी धीरेंद्र सिंह एक दवा कंपनी की एजेंसी चलाते हैं। उनकी पत्नी अनीता सिंह मंटोला स्थित इंटरमीडिएट कन्या विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके बेटे आर्यन ने सेंट पीटर्स कॉलेज से वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद डॉक्टर बनने के लिए नीट की तैयारी कर रहा था। दो कोचिंग में पढ़ चुका था। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में नीट की परीक्षा दी थी। तब कुछ अंक कम रहने से एमबीबीएस में चयन नहीं हो सका था। बीडीएस के लिए चयनित होने के बावजूद उसने प्रवेश लेने से मना कर दिया। उसने कहा था कि वह डॉक्टर की ही पढ़ाई करेगा।

विज्ञापन

12 सितंबर को होनी है परीक्षा
अब फिर से 12 सितंबर को परीक्षा होने वाली थी। शुक्रवार को छह बजे बजे पढ़ाई करने कॉलोनी में ही अपने दूसरे घर में चला गया। आधा घंटे बाद बहन आराध्या चाय देने भाई के पास गई तो गेट नहीं खुला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इस पर आराध्या ने मां को बताया। वह भी पहुंच गईं। मगर, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। 

इस पर परिवार के लोग और दोस्त जुट गए। वह एक खिड़की को तोड़कर अंदर गए। कमरे में आर्यन फंदे पर लटका हुआ था। उसने पंखे के कुंडे पर तार से फंदा बनाया था। परिजन उसे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नहीं मिला सुसाइड नोट
थाना कमला नगर की प्रभारी का कहना है कि आर्यन के मोबाइल को कब्जे में लिया है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि तनाव में आकर आत्महत्या की बात कही जा रही है। आत्महत्या का कारण पता किया जाएगा। उधर, मृतक के मौसा डा. सुरेश चंद का कहना था कि आर्यन परीक्षा में पास होने को लेकर काफी तनाव में चल रहा था। आशंका है कि उसने इसी वजह से आत्महत्या की है।
विज्ञापन

परीक्षा पास करने के बाद मनाली घूमने जाना चाहता था आर्यन
मौसा डॉ. सुरेश चंद ने बताया कि आर्यन शुरू से पढ़ाई में तेज था। उसकी बहन आराध्या दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर रही है। आर्यन डॉक्टर बनना चाहता था। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। उसने दो दिन पहले मां से कहा था कि परीक्षा में पास होने के बाद वह दोस्त के साथ मनाली घूमने जाएगा। 

खुद कार लेकर जाएगा। इस पर मां ने समझाया कि वह उसे अकेले कार लेकर नहीं जाने देंगे। वह भी उसके साथ चलेंगी। इस पर आर्यन तैयार हो गया था। शुक्रवार को भी इस बारे में बात हुई थी। उधर, इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बेसुध हो गए हैं। रिश्तेदार उन्हें संभाल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें