फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दस रुपये के लिए चालक ने महिलाओं को पीटा, एक को चलते ऑटो से फेंका

Sun, 19 Apr 2026 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में शनिवार को 10 रुपये किराया न देने पर ऑटो चालक ने दो महिलाओं को पीटा। एक को चलते ऑटो से धक्का दे दिया। वह गंभीर रूप से घायल है। वहीं ऑटो की चपेट में आने से दो बाइक सवार भी घायल हुए हैं। ऑटो एक स्थान पर टकराकर रुका तो आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई लगाई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया निवासी नूरी बेगम और नरगिस ने बताया कि वह ऑटो से शाहदरा जा रही थीं। ऑटो में बैठने के बाद चालक ने 10 रुपये किराया बताया। जब उन्होंने उतरने की बात कही तो चालक ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया तो चालक के रफ्तार बढ़ा देने से दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, उनकी बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विरोध करने पर चालक ने नूरी बेगम को चलते ऑटो से धक्का दे दिया, उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने बाइक से पीछा कर चालक को पकड़ा और उनकी पिटाई की। लोगों का कहना था कि चालक नशे में भी था। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किराए का विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें