फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चचेरी बहन की लगुन चढ़ाने जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा

Sun, 19 Apr 2026 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ट्रैक्टर के रौंदने से घायल हुए बहन की लगुन चढ़ाने जा रहे करौली के कसेर गांव के मलखान सिंह
विज्ञापन
बाह। आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर जरार पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात 9 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार करौली के कसेर गांव के मलखान सिंह को रौंद दिया। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मलखान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस चौकी पास होने के बाद भी ट्रैक्टर समेत चालक भागने में सफल रहा। घायल को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल ने बताया कि चचेरी बहन की लगुन चढ़ाने के लिए बाइक से भिंड जा रहा था। जरार चौकी के पास ट्रैक्टर ने रौंद दिया। 20 अप्रैल को बहन की बरात आनी है।
विज्ञापन




दूसरा हादसा आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर नहटोली तिराहे के पास शुक्रवार रात 9 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक राैंद दी। बाइक सवार चमरौआ का लवकुश अपने बहनोई पछांयगांव इटावा के बसाहपुरा गांव के अंकित संग उछल कर सड़क किनारे जा गिरे। दोनों घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। अस्पताल में परिजन भी पहुंच गए। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चमरौआ गांव के लवकुश के मौसी के बेटे की नौनेरा गांव में शादी है। लवकुश अपने बहनोई पछांयगांव इटावा के बसाहपुरा गांव के अंकित के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें