फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहते हैं तो जानिए क्या है अंतिम तिथि

Fri, 20 Aug 2021 10:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर होगी। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आखिरी तारीख पहले 16 अगस्त निर्धारित थी, दो दिन पहले ही इसे बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया था। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों और आवासीय संस्थानों में परास्नातक पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसकी अंतिम तारीख 15 सितंबर है। यह निर्णय गुरुवार को प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में अभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ही वेब रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने कॉलेजों में प्रवेश लेना भी शुरू कर दिया है। परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि परास्नातक पाठ्यक्रमों के साथ स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर होगी। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आखिरी तारीख पहले 16 अगस्त निर्धारित थी, दो दिन पहले ही इसे बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया था। अब इसे भी 15 दिन और बढ़ा दिया गया है। बैठक में कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. मनु प्रताप सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. निर्मला यादव, डॉ. प्रीति जौहरी, डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. निर्भय सिंह मौजूद रहे।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप ही प्रवेश लिए जाएगे 
प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के मुताबिक संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप ही प्रवेश लिए जाएंगे। नीति को सुगमता से लागू करने के लिए प्रवेश समिति विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करेगी। इसको प्रवेश समिति की अगली बैठक (21 अगस्त को प्रस्तावित) में रखा जाएगा। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को पढ़ाने के लिए स्थिति स्पष्ट नहीं है। कॉलेज, विश्वविद्यालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:
आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट: ताजनगरी को मिलेगा 4195 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा कर्ज, पढ़िए ये रिपोर्ट
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय: एक जुलाई से नहीं शुरू हो सका वेब रजिस्ट्रेशन, परेशान रहे छात्र
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें