फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जुलाई में परीक्षा कराएगा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, जारी होगा नया कार्यक्रम

Fri, 26 Jun 2020 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 22 जुलाई से परीक्षा कराने की तैयारी
  • परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन स्थगित चल रहीं मुख्य परीक्षाएं 22 जुलाई से कराने की तैयारी कर रहा है। परीक्षा का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। पहले परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की 17 मार्च के बाद की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थीं। छात्र-छात्राओं को परीक्षा का इंतजार करते तीन माह से अधिक बीत चुका हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी तरफ से 22 जुलाई से परीक्षा कराए जाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही तिथि घोषित करने के साथ परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय का परीक्षा कार्यक्रम जारी करने से पहले ली जाएगी जिलाधिकारियों से सहमति
विज्ञापन


कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए शासन स्तर से कोई निर्णय लिया जाता है तो फिर उसके अनुरूप काम किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कराने की तैयारी पूरी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, छात्र संगठन एनएसयूआई व समाजवादी छात्रसभा परीक्षा कराए बिना छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नति प्रदान करने और एबीवीपी जल्द से जल्द परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहा है।

इससे पहले विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा था कि परीक्षा कार्यक्रम जारी करने से पहले जिलाधिकारियों की सहमति ली जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार मित्तल का कहना है कि विवि प्रशासन परीक्षा जल्द से जल्द कराना चाह रहा है। विवि के अंतर्गत आने वाले तमाम जिलों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में बिना संबंधित जिला प्रशासन की सहमति के वहां परीक्षा नहीं कराई जा सकती। 

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले आगरा व अलीगढ़ मंडल आठों जिलों के जिलाधिकारियों को एक-दो दिन में पत्र भेजकर परीक्षा के संबंध में सहमति मांगी जाएगी। यदि वह लिखित तौर पर सहमति देते हैं तभी परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें