फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः बच्चों के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प, आरोपी फरार

Fri, 26 Jun 2020 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • घर में घुस ताबड़तोड़ फायरिंग
  • गोलियों से क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन
संजीदा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज शहर की गली गदिदयान गंदानाल क्षेत्र में बुधवार देर रात्रि लगभग 11 बजे बच्चों के विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसके चलते पथराव के बाद महिला की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि अनश पुत्र अजमेरी निवासी गली गदिदयान गंदानाला को फैजान पुत्र जमालुददीन गालियां दे रहा था, जिसका उसने विरोध किया। इस बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। 

बजट अधिवेशन में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन घोटाला पर जबरदस्त हंगामा, राज्यमंत्री ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
विज्ञापन


इसके बाद दोनों अपने घरों पर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद फैजान अपने भाई रजा व विलाल के साथ अजमेरे के घर में घुस आया उसने पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। जिससे संजीदा (40) पत्नी अजमेरी के दो गोली लग गई। 
विज्ञापन

गोलियों की आवाज से घर के बच्चे भी दहाश्त में आ गए। क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में महिला की मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर महिला का पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इस मामले में पुलिस को तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।    पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश भी दी, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है -राजीव सिरोही कोतवाली प्रभारी  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें