डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सात मई से कराई जा सकती हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र और परीक्षा तिथि की रूपरेखा बना ली है। कुलपति की सहमति के बाद प्रस्ताव परीक्षा समिति के पास भेजा जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सात मई से परीक्षाएं कराने की योजना है। इसमें चार लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय से 1044 कॉलेज संबद्ध हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्रों पर एक मीटर की दूरी का पालन करने के लिए केंद्र बढ़ाए जाएंगे।
इस बार 450 केंद्र बनाए जाने की तैयारी की है। इससे विद्यार्थियों की संख्या बांटकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन बेहतर ढंग से कराया जा सके। अभी परीक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा बना ली है।