फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: स्थगित हो सकता है डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, यह है कारण

Tue, 30 Mar 2021 12:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कुलपति के कोरोना संक्रमित होने से डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति के संक्रमित होने की जानकारी राजभवन भेजी है। वहां के निर्देश पर दीक्षांत समारोह स्थगित किया जा सकता है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय का 86वां दीक्षांत समारोह पांच अप्रैल को प्रस्तावित है। इसमें 99 मेडल 105 में मेधावियों को वितरित किए जाएंगे। इसी समारोह में छह डीलिट की उपाधि, 30 पीएचडी की डिग्री और 89 एमफिल की डिग्री भी मेधावियों को प्रदान की जाएंगी।

चार अप्रैल को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दीक्षांत समारोह का रिहर्सल भी होगा। दीक्षांत समारोह में शामिल होने वालों की एंटीजन जांच भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पंडाल में 500 की रहेगी उपस्थिति
कोरोना संक्रमण को देखते हुए दीक्षांत समारोह में कुल 500 लोगों की उपस्थिति तय की गई है। इसमें ही मेधावी छात्र-छात्राएं, अतिथि, शिक्षकों और व्यवस्थाएं देखने वाले कर्मचारी शामिल होंगे। मीडिया कर्मियों को भी सीमित रखा जाएगा।

टीकाकरण के लिए बन रही सूची
समारोह के पहले 45 से 65 साल की उम्र के स्टाफ को कोरोना वैक्सीन भी लगाई जाएगी। इसके प्रभारी प्रोफेसर बृजेश तिवारी इसकी सूची तैयार कर रहे हैं। सूची एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भेजी जाएगी, जो टीकाकरण की व्यवस्था कराएंगे। 

विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कुलपति के संक्रमित होने की जानकारी राजभवन को दे दी गई है, वहां से जो निर्धारित होगा उसे अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें