फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर शक: पति की हैवानियत सुन दहल जाएगा दिल, लोहे की जंजीर में बांधा...फिर जो किया नहीं होगा यकीन

Fri, 16 Aug 2024 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने हैवानियत की सारीं हदें पार कर दीं। पहले पत्नी की पिटाई की। फिर उसे लोहे की जंजीर से बांध दिया। इतने पर भी दिल न भरा तो पत्नी के बाल काट दिए। 
 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक महिला के चरित्र पर शक होने पर पति ने उसके बाल काट डाले। सांकल (लोहे की जंजीर) में जकड़कर बंधक बनाया। महिला ने पति के विरुद्ध थाना अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 

गांव कंचनपुर आसे-2 की रहने वाली पूजा देवी ने बताया कि पति मुकेश कुमार मेरे चाल-चलन पर शक करता है। इसलिए मुझे मारता-पीटता है। 10 अगस्त की रात वह सो रही थी। इसी दौरान पति ने मुझे कुरूप बनाने के उद्देश्य से सिर के बाल काट दिए, जबकि 14 अगस्त को मेरे हाथ-पैर सांकल से बांध दिए। अक्सर मेरे साथ गालीगलौज कर वह मारपीट करता है।
विज्ञापन

पति की हैवानियत बताते हुए पीड़िता रो पड़ी। वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया और जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें