फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एयरटेल कर्मचारी को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत...घर में मचा कोहराम

Fri, 16 Aug 2024 06:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एयरटेल ऑफिस के कर्मचारी को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसा उस समय हुआ, जब वो कार्यालय से घर लौट रहा था। हादसे में कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
विजय कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में एयरटेल ऑफिस से ड्यूटी करके अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक में टैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


 

थाना मगोर्रा के गांव लठाकुरी निवासी विजय कुमार (32) पुत्र रामपाल सिंह बुधवार की देर रात करीब 10 बजे एयरटेल के ऑफिस ने ड्यूटी करके अपने घर बाइक से लौट रहा था, तभी मथुरा - भरतपुर मार्ग स्थित तारसी चौराहा पर बाइक सवार में टैक्ट्रर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन

युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक विजय कुमार की शादी वर्ष 2019 में आगरा के नोहवार गढ़ी निवासी मधु देवी के साथ हुई थी। घटना से पत्नी मधु देवी और 2 वर्षीय बेटी तनिष्का का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने टैक्ट्रर चालक को हिरासत में लिया है। हाइवे थाना प्रभारी आंनद कुमार शाही का कहना है कि  बाइक सवार में टैक्ट्रर ने टक्कर मारी दी। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें