फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Skin Care:धूप से आने के कुछ देर बाद पानी से चेहरे-गर्दन को धोएं, भीषण गर्मी में ऐसे रखें खुद का ख्याल

Mon, 28 Apr 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तेज धूप और गर्मी त्वचा को झुलसा रही है। ऐसे में खुद का ख्याल रखने की जरूरत है। चिकित्सक ने बताया कि धूप से आने के कुछ देर बाद पानी से चेहरे और गर्दन को पानी से जरूर धो लें। 
 
विज्ञापन
Skin Care - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज धूप और गर्मी से सन बर्न, झाइयां और चकत्ते के मरीज दोगुना बढ़ गए हैं। इससे बचने के लिए चिकित्सक धूप से बचने और बाहर से आने के कुछ देर बाद ठंडे पानी से चेहरा और गर्दन को धोेने की सलाह दे रहे हैं। इससे त्वचा की संवेदनशीलता बनी रहेगी। इसके बाद मॉइश्चराइजर का भी उपयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में 350 से अधिक मरीज आ रहे हैं। धूप में निकलने से गर्दन, चेहरे, हाथों पर एलर्जी, चकत्ते, सन बर्न, खुजली, फंगल इन्फेक्शन के मरीज बढ़ गए हैं। खासतौर से महिलाओं के चेहरे पर झाइयां और काले धब्बे की परेशानी मिल रही है। चिकित्सक इनको दवाएं देने के साथ बचाव के बारे में भी बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती
विज्ञापन




 

बाहर निकलने से आधा घंटे पहले सन क्रीम लगाएं
एसएन के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर का कहना है कि धूप से त्वचा की ऊपरी परत को सीधे नुकसान पहुंचता है। इससे त्वचा संबंधी बीमारी होने लगती है। लोग धूप में जा रहे हैं तो चेहरे को ढककर रखें और बाहर निकलने से आधा घंटे पहले अच्छी गुणवत्ता वाली सन क्रीम लगाएं।

ये भी पढ़ें -  गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड...अभी पांच दिन राहत की नहीं उम्मीद, 3 मई को बारिश


 
विज्ञापन

ये करें:
- शरीर को सूखा रखें, साफ और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- धूप में जाने से बचें और शरीर को पूरा ढककर रखें।
- छाछ, लस्सी, शिकंजी खूब पीएं, फल, सलाद अधिक खाएं।
- हाथ-पैर और चेहरे पर तेल न लगाएं।
- फील्ड का कार्य करने वाले कामकाजी लोग सुबह-शाम नहाएं।


ये भी पढ़ें -    UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें