मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार सुबह 11 बजे बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी लालता प्रसाद के गैर हाजिर मिलने पर उनका अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया।
निरीक्षण के दौरान पेशकार अनुज कुमार भारद्वाज भी अनुपस्थित थे। उनका भी अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका गया है। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। समय से स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम ने बताया कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के किसी भी दशा में मुख्यालय न छोड़ें। जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी शिक्षकों की समय से विद्यालय में उपस्थिति कराएं।