फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम साहब,आपके आदेश की भी नहीं हो रही तामील

Sun, 05 Apr 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह के संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को सुनते डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी
विज्ञापन
बाह। तहसील बाह में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के सामने प्रशासन की ढिलाई की पोल खुल गई। वकीलों और ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि डीएम के तीन महीने पुराने आदेशों पर भी अधिकारी कुंडली मारकर बैठे हैं, जिससे मजबूर होकर किसानों को बार-बार तहसील की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


तहसील बाह के संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने फरियादियों को सुना। उनके सामने पेश हुए यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव, मुदस्सिर हुसैन, रामकुमार परिहार, अखिल प्रताप सिंह आदि वकील बोले कि 3 महीने पहले पूर्व बार अध्यक्ष जमीर हुसैन ने अविवादित दाखिल खारिज की पत्रावलियों का निपटारा न किए जाने का मामला उठाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। वहीं, समाधान दिवस में उनके सामने 44 शिकायतें आईं। मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस दौरान नागरिक आपूर्ति अजय नारायन सिंह, बीएसए जितेंद्र गोंड, एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें