फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपदा प्रभावित गांवों का विधायक बाबूलाल ने किया निरीक्षण

Sun, 05 Apr 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गांवों का विधायक बाबूलाल ने किया निरीक्षण, मुआवजे के निर्देश
विज्ञापन
अछनेरा। क्षेत्र में बीती रात हुई बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का शनिवार को फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। विधायक ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला, उप जिलाधिकारी किरावली दिव्या सिंह के साथ मई बुजुर्ग, हंसपुरा, दुल्हारा, गुजरपुरा, नगला धीरू, मंगोली खुर्द, मंगोली कला, नगला दधिराम, औलेंडा, सिकरौदा, दूरा आदि का दौरा किया। सामने आया कि ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान के कारण गेहूं, मूंग, ज्वार सहित अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। कई कच्चे-पक्के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है और कुछ ग्रामीण घायल हुए हैं। विधायक ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने तथा क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें