जिस खबर का प्रियंका गांधी ने हवाला दिया, उस पर डीएम प्रभु एन सिंह ने शाम 4:45 बजे ट्वीट कर कहा कि खबर असत्य है। आगरा में पिछले 109 दिनों में अब तक 1136 केस एवं 79 मृत्यु हुई हैं।
पिछले 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु की खबर असत्य है। इसके बाद डीएम ने एक और ट्वीट कर पिछले पांच दिनों के सैंपलिंग के आंकड़े दिए। 21 जून को 238, 20 को 272, 19 को 307, 18 को 295, 17 को 308 सैंपल लिए गए।
संबंधित खबर: आगरा में 28 कोरोना संक्रमितों की मौत के पीछे लापरवाही की आशंका, होगी जांच
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने अपील करते हुए कहा कि सभी से प्रार्थना है कि वे देखें कि आइसोलेशन वार्ड में किस तरह हमारे कोरोना योद्धा दिन रात काम कर रहे हैं। हमें उन्हें प्रेरित करना चाहिए।
आगरा के जिलाधिकारी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर उनके 22 जून के ट्वीट का 24 घंटे में खंडन करने को कहा है। डीएम ने पत्र में कहा है-पिछले 109 दिन में आगरा में काविड-19 के 1,139 केस आए हैं, 79 मरीज़ों की मौत हुई है। पिछले 48 घंटे में 28 लोगों की मृत्यु की सूचना असत्य एवं निराधार है।