उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक तलाकशुदा महिला को प्यार में ऐसा धोखा मिला कि वो हैरान है। महिला रकम ही नहीं अपनी आबरू भी गंवा बैठी। पीड़िता ने बताया कि युवक ने प्यार का नाटक किया। आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। उससे 80 हजार रुपये भी ले लिए। शारीरिक संबंध बनाए। अब एक अन्य युवती से शादी कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।