मैनपुरी। राज्य परियोजना निदेेशक ने दीपावली से पहले शिक्षामित्रों को मानदेय दिलाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक ने 1.87 करोड़ रुपये की धनराशि भी भेज दी है। बीएसए को दीपावली से पहले मानदेय दिलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
चार नवंबर की दीपावली है। शिक्षामित्रों को दीपावली से पहले मानदेय मिल जाए इसे देखते हुए राज्य परियोजना निदेशक ने धनराशि जरी करते हुए पत्र भी जारी किया है। राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने बीएसए को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षामित्रों को दीपावली से पहले मानदेय भुगतान कराया जाए।
राज्य परियोजना निदेशक ने वर्तमान में जिले में कार्यरत 1878 शिक्षामित्रों के मानदेय के लिए 1.87 करोड़ रुपये की धनराशि भी भेज दी है। दीपावली से पहले ऑनलाइन मानदेय भुगतान कराने के निर्देश बीएसए को दिए है।