फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दुकानदार का विवाद सुलझाने पहुंचे भाजयुमो पदाधिकारी को धमकी, शांतिभंग में तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 02 Nov 2021 12:47 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह ने बताया कि दुकानदार और पड़ोसी में स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। भाजयुमो पदाधिकारी से फोन पर विवाद हुआ था। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आगरा: थाने में भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रूई की मंडी बाजार में साइकिल दुकानदार से हुआ विवाद सलझाने गए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंत्री गौरव राजावत को दूसरे पक्ष ने धमकी दे दी। आरोप है कि फोन पर धमकाया। थाने जाने पर धमकी दी। इस पर पदाधिकारी ने तहरीर दी। उधर, पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रूई की मंडी बाजार में अशोक कुमार की साइकिल की दुकान है। उनकी दुकान के बगल में गली जा रही है। उसमें कुछ परिवार रहते हैं। सोमवार रात को गली में रहने वाले इरशाद ने अशोक की दुकान के आगे अपनी स्कूटी खड़ी कर दी थी। अशोक ने मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। अशोक के पक्ष में भाजयुमो पदाधिकारी गौरव राजावत आ गए।
उन्होंने बताया कि वह लोगों से बात कर रहे थे। आरोप है कि इरशाद ने फोन करके कहा कि वह बीच में नहीं आएं। उनको धमकी दी। इस पर गौरव राजावत थाना शाहगंज पहुंच गए। आरोप है कि यहां भी इरशाद पक्ष ने फिर से धमकी दी। पूर्व में कई मामलों में आगे आकर कार्रवाई कराने पर आपत्ति जाहिर की। इस पर गौरव राजावत ने थाना पर तहरीर दी। उधर, जानकारी पर दोनों पक्षों के लोग थाने पर जुट गए। इस पर सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन

सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह ने बताया कि दुकानदार और पड़ोसी में स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। भाजयुमो पदाधिकारी से फोन पर विवाद हुआ था। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इरशाद, टेकू और इरफान के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पदाधिकारी ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन


आगरा: पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट, लंबे समय से चल रहे गैरहाजिर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें