घोड़ी से गिरकर दूल्हा हुआ घायल
फतेहपुर सीकरी कस्बे में बरात चढ़त के दौरान घोड़ी बेकाबू हो गई, जिससे उस पस सवार दूल्हा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। गुरुवार की शाम कस्बा के मोहल्ला चाखरेरान में राजस्थान के नॉह बछामदी गांव से बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान घोड़ी अनियंत्रित होने से दूल्हा उससे गिरकर घायल हो गया। दूल्हे के गिरने से बरात में अफरातफरी मच गई।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।