प्रधानाध्यापिका से विवाद के बाद अभिभावकों ने किया था हंगामा
प्रधानध्यापिका का शिक्षकों के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद शिक्षकों में आपस में गाली-गलौज हो गई। यहां पहुंचे अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापिका पर एमडीएम की धनराशि न भेजने के आरोप लगाए थे। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट से साबित हुआ है कि कोरोना गाइड लाइन को तोड़ा गया है और विद्यालय का माहौल बिगाडने का प्रयास किया गया जो निंदनीय है।
शिक्षक एक जिम्मेदार व्यक्ति है। उसे विद्यालयों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के साथ ही एक अच्छा माहौल प्रदान करना है। यह सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं की जिम्मेदारी है। इस प्रकार के मामले किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
- कमल सिंह, बीएसए
बीएसए को निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन शिक्षामित्र
बीएसए कमल सिंह ने गुरुवार को तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए ने तीनों का एक दिन का मानदेय कटाने के आदेश दिए। बीएसए कमल सिंह को बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय अस्योली पर एक और ग्वालटोली पर दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नगला गुरुबक्स पर सारा स्टाफ उपस्थित मिला। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काटने के आदेश जारी किए हैं।