फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जानिए क्या है आज पेट्रोल-डीजल की कीमत, आपके शहर में कितना है दाम ऐसे जानिए

Tue, 20 Jul 2021 11:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डीजल के दाम पिछले तीन दिनों से स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम मंगलवार को बढ़े हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार को पेट्रोल के दामों में कुछ पैसे का इजाफा हुआ है। डीजल के दाम पिछले तीन दिनों से स्थिर हैं। सोमवार को पेट्रोल की कीमत 98.28 रुपये प्रति लीटर थी जबकि मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ और 98.57 रुपये प्रति लीटर हो गई। जबकि डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इससे पहले पिछले सप्ताह बुधवार को पेट्रोल की कीमत 97.94 रुपये प्रति लीटर डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर था।

विज्ञापन


इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।    

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा 2021: आगरा में बकरीद के पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें